🕊️साहित्यिक हरियाणा आपका स्वागत करता हैं। 🕊️🕊️🕊️🕊️ _. 🎁 संपर्क पता: Haryanasahitya@gmail.com

रचनाएँ आमंत्रित: हरियाणा साहित्य डॉट कॉम वेब पर प्रकाशन हेतु रचनाओं का आमंत्रण

रचनाएँ आमंत्रित

काव्य रचनाएँ | काव्यपृष्ठ | ग़ज़ल प्रकाशन | कविता प्रकाशन 






रचनाएँ आमंत्रित

हरियाणा साहित्य डॉट कॉम वेब पर प्रकाशन हेतु रचनाओं का आमंत्रण

हरियाणा साहित्य डॉट कॉम एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जो हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्रों के साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इस ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर हम हिंदी व हरियाणा के साहित्यकारों, कवियों, लेखकों, और अन्य रचनाकारों को अपनी रचनाएँ प्रकाशित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।

हम आपको, हरियाणा साहित्य डॉट कॉम पर प्रकाशन हेतु रचनाओं का आमंत्रण दे रहे हैं। यदि आप एक साहित्यकार, कवि, लेखक, या अन्य रचनाकार हैं और अपनी रचनाएँ प्रकाशित करना चाहते हैं, तो हम आपको रचनाएँ भेजने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं।

हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित की जाने वाली रचनाएँ निम्नलिखित श्रेणियों में आती हैं:

हिंदी कविताएँ
हरियाणवी कविताएँ
हिंदी लघु कहानियाँ
काव्यगीत
हिंदी शायरी व ग़ज़ल
अन्य साहित्यिक रचनाएँ


यदि आप अपनी रचनाएँ हमें भेजना चाहते हैं, तो कृपया निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करें:

अपनी रचनाएँ हमें ईमेल के माध्यम से भेजें।
अपनी रचनाओं के साथ अपना नाम, पता, और संपर्क जानकारी भी भेजें।
हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित की जाने वाली रचनाएँ की गुणवत्ता और सामग्री की जाँच हमारी टीम द्वारा की जाएगी।
हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित की जाने वाली रचनाएँ का अधिकार हरियाणा साहित्य डॉट कॉम के पास होगा।


हम आपकी रचनाएँ प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं और उन्हें हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित करने के लिए तैयार हैं, किंतु सामान्य अवलोकन प्रक्रिया के बाद ही प्रकाशन को मंजूरी दी जाएगी।

सामान्य नियमावली

हरियाणा साहित्य डॉट कॉम पर रचनाएँ प्रकाशन हेतु सामान्य नियमों का पालन करें। 

- रचनाएँ हिंदी साहित्य व हरियाणवी साहित्य की किसी भी विधा में हो सकती हैं।
- रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए तथा प्रकाशन का भेजने वाले के पास सुरक्षित होनी चाहिए।
- रचनाएँ वर्ड फ़ॉरमेट में लेखक/कवि/कवयित्री के संक्षिप्त परिचय के साथ ई-मेल अथवा निर्धारित समूह के माध्यम से भेजी जा सकती है/ हैं।
- रचनाओं के साथ कवि अथवा कवयित्री व लेखक अथवा लेखिका अपना संक्षिप्त परिचय, संपर्क नंबर और फोटो अवश्य प्रेषित करें।
- रचनाएँ किसी व्यक्तिगत समूह, जाति, लिंग अथवा संस्था की आलोचक नहीं होनी चाहिए। अन्यथा इसके परिणाम के लिए हरियाणा साहित्य जिम्मेदार नहीं होगा। किसी भी कानूनी कार्यवाही के लिए कवि/कवयित्री/लेखक/लेखिका/रचनाकार स्वयं उत्तरदायी माना जायेगा।
- हरियाणा साहित्य आप से अनुरोध करता है कि अपनी संवेदनशील जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ सांझा ना करें। यदि कोई व्यक्ति हरियाणा साहित्य के नाम पर आप से कुछ मांग, दुराचार व गैर कानूनी व्यवहार करता है तो, ईमेल के माध्यम से तुरंत इसकी जानकारी प्रदान करें। 
- सुरक्षित रहें और मानवता पूर्वक व्यवहार करें।

उपरोक्त नियमों को मध्यनजर रखते हुए अथवा पालन करके आप अपनी रचनाएँ प्रकाशन के लिए भेज सकते हैं।

Email: HaryanaSahitya@gmail.com




काव्यपृष्ठ

आप अपने काव्यपृष्ठ के लिए अनुरोध भी कर सकते हैं: जिसमें आप कि 27 बहुमूल्य रचनाएं प्रकाशित होंगी। इसके संदर्भ में आप हमारी टीम से संपर्क कर सकते हैं।

सार्वजनिक निवेदन:
कानून व्यवस्था के साथ-साथ जनमानस का सम्मान करें और सदाचार को बढ़ावा दें।
...

नॉट: आप सभी को सूचित किया जाता है कि यह एक निजी वेबसाइट है जिसका, हरियाणा प्रदेश की सरकार द्वारा चलाए जाने वाली साहित्य अकेडमी से सीधेतौर पर कोई संबंध नहीं है।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏