🕊️साहित्यिक हरियाणा आपका स्वागत करता हैं। 🕊️🕊️🕊️🕊️ _. 🎁 संपर्क पता: Haryanasahitya@gmail.com

हास्य कविता इन हिंदी- Hindi हस्यव्यंग्य में लिखित छोटी छोटी हास्य कविताएँ

Hasya Kavita in Hindi

हास्य कविताएँ हो या हास्य व्यंग्य, ये जीवन में तनाव को कम करती हैं। हास्य कविता इन हिंदी में, विकास पर हास्य कविता, हास्य कविता नेता पर या महंगाई पर हास्य कविता व्यंग्य जैसी रचनाएँ शामिल हैं।
ये छोटी छोटी हास्य कविताएँ मजेदार हास्य रस और हास्य व्यंग्य पैदा करती हैं। 

आप को गुदगुदाने और हँसाने के लिए प्रस्तुत है मजेदार व्यंग्य हास्य कविता इन हिंदी।


सुख का लालच ही नये दुख को जन्म देता है।

Haryana Sahitya

आज का रंग-गाइड के संग



😜😆😂🤗😂😆😃


मेरा दिल और बैंक एकाउंट दोनों साफ हैं...!!!

लोगों की आलोचनाओं से कभी न डरें...
खेल में दर्शक चिल्लाते हैं, खिलाड़ी नहीं...!!!

गलत का विरोध खुल कर कीजिये...
इतिहास आवाज़ उठाने पर लिखा जाता...
तलवे चाटने पर नहीं...!!!


😄🤪😍😍😡🥵😅😜😂😛


हर उम्र की अपनी खूबसूरती होती है 
और खूबसूरती की कोई उम्र नहीं होती...!!!

लड़कों का पढ़ लिख कर अच्छी नौकरी लगना 
या व्यापार करना ज्यादा जरूरी है क्योंकि...
बेचारे लड़के तो हाउस वाइफ भी नहीं बन सकते...!!!

परीक्षा पे चर्चा- सर! आप कठिन सवाल कैसे हल करते हैं?
तो ज़वाब- ई डी, सी बी आई और इन्कम टैक्स 
वालों को भेज कर...!!!

दारू एक ऐसी डिवाइस है जो...
आपके कीमती विचारों को भाषण में बदल देती है...!!!

माता पिता से बढ़ कर कोई नहीं होता- 
गर्लफ्रैंड ने मैसेज भेजा तो ज़वाब में लिखा-
तो हम भी माता पिता बन जाये, 
इसी छोटी सी बात पर ब्लॉक कर दिया चुड़ैल ने...!!!

क्या गज़ब हो गया! लगता है पूरा हिन्दुस्तान 
पाप मुक्त होने जा रहा है...
किसी को भी डयू पेमेंट या किसी काम के लिये फोन करो 
तो वो कहते हैं- प्रयागराज में हूँ...!!!

हमेशा अपने दोस्तों पर नज़र रखें...
हो सकता है वो आपके बिना शराब पी रहे हों...!!!

एक अरबपति व्यापारी की मृत्यु हुई 
तो उसके बैंक में ढाई सौ करोड़ रुपये थे, 
उसकी पत्नी ने उसके ड्राइवर से शादी कर ली 
तो ड्राइवर बोला - सारी जिन्दगी मुझे लगता था,
मैं अपने बॉस के लिये काम कर रहा था...
अब मुझे समझ में आया कि मेरा बॉस हमेशा 
मेरे लिये काम कर रहा था..!!!

महिलाओं के सामने चुप रहना ही 
सबसे बड़ी समझदारी है वर्ना... 
पकाने के लिए वो करेले तक का मुँह सिल देती हैं...!!!

शाम को चाय पीते पीते शर्मा जी के हाथ से 
अचानक चाय का प्याला गिर गया...
शर्मा जी ने झुक के देखा, प्याला टूटा नहीं था 
तो श्रीमती जी की ओर देखते हुए बोले-
हें हें हें...बच गया तो श्रीमती जी बोलीं-
बच गया नहीं, बच गए...!!!

मुश्किलें इश्क करती हैं मुझसे...
जब भी सर उठाता हूँ मैं...
रूबरू खड़ी ही मिलती हैं...!!!

एक व्यापारी अपना काम करवाने के लिए 
एक ऐसे मंत्री राजनेता के पास गया 
जिसकी ईमानदारी की लोग कसमें खाया करते थे। 
व्यापारी ने कहा- सर! अपने काम की मंजूरी के बदले 
आपको नई कार पेश करना चाहते हैं 
तो मंत्री जी- नहीं नहीं, मैं इसे मुफ्त में नहीं ले सकता,
मैं इस कार के लिये कुछ पैसे देना चाहता हूं...
बहुत समझाने के बाद व्यापारी मान गया और बोला- 
ठीक है साहब! केवल एक रुपया दे दें।
तो मंत्री जी ने दो का सिक्का दे दिया 
बिजनेसमैन ने मज़ाक में कहा सॉरी सर, 
मेरे पास वापस करने के लिये एक रुपया नहीं है 
तो मंत्री जी बोले- कोई बात नहीं, आप मुझे 
मेरी पत्नी के लिए एक कार दे दीजिये...सच में, 
सच तो यही है कि ईमानदारी आज भी जिन्दा है...!!!

इधर कपड़े धोने के बाद पति झाड़ू पोंछा कर 
फिर बर्तन धो रहा था, उधर पत्नी मन्दिर में 
पूजा करते हुए भजन गुनगुना रही थी-
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...!!!

वो बोला- मैं अपनी बीवी से तँग आ चुका हूँ 
तो मैंने पूछा- क्यों, ऐसा क्या है ? 
तो उसने कहा- वो सारा दिन यू ट्यूब पर 
पकवानों की रेसिपी देखती रहती है इस पर मैनें कहा-
तो इसमें दिक्कत क्या है 
तो वो बोला- शाम को बनाती फिर भी दाल चावल ही है...!!!

तीन बच्चों का बाप चौथी शादी कर रहा था 
फेरों के समय एक बच्चा रोने लगा...
तभी वो बोला- 
चुप हो जा, वर्ना अगली बार नहीं लाऊंगा...!!!

भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा- 
भिखारी के ये कहने पर ननकू- ये ले 
मेरी बी ए की डिग्री रख ले इस पर भिखारी बोला- 
अब रुलायेगा क्या पगले, तुझे चाहिये तो 
मेरी एम बी ए की रख ले...!!!

दुनिया में औरतें केवल तीन लोगों की ही बात 
ध्यान से सुनती है- दर्जी, फोटोग्राफर, ब्यूटी पार्लर वाली... 
बाकी तो वो किसी के बाप की भी नही सुनती...!!!

साड़ी दिखाइये- चौबे जी ने कहा तो 
वो दुकानदार बोला- जी वाइफ के लिये चाहिए
या कोई अच्छी सी दिखाऊँ...???

चील की ऊँची उड़ान देख कर चिड़िया 
कभी डिप्रेशन में नहीं जाती, 
वो अपने अस्तित्व में मस्त रहती है...
मगर इन्सान, इन्सान की ऊँची उड़ान देख 
बहुत जल्दी चिन्ता में आ जाता है...!!!

स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था- 
समझदार से की गई कुछ मिनट की बात भी 
हज़ारों किताबें पढ़ने से कहीं बेहतर होती है...
कर सकता...आपके पास मौका है
मैं थोड़ी देर ऑनलाइन हूँ...!!

दुनिया का कोई भी डॉक्टर वो टाँग सीधी नहीं कर सकता..
जो लोग दूसरों के मामले में अड़ाते हैं..!!!

सामने वाले को कभी भी छोटा मत समझो...
हो सकता है वो आप से भी बड़ा गधा हो...!!!

🤪😫😅🤪😠😠😜🥺🤓🥰


इन्सान एक शब्द बोल कर निकल जाता है...
सामने वाले को उससे निकलने में...
सालों लग जाते हैं...!!!


😎☺️😆😅🤥😇🥰🤪🥵


यदि आपको आधी छींक आ कर रुक जाये 
तो सोचो किसी को आपकी याद तो आई पर...
फिर उसने सोचा भाड़ में जाये...!!!

मुझे एक बात समझ नहीं आ रही...
बेटियाँ तो सबकी अच्छी होती है फिर...
ये खतरनाक बीवियाँ कहाँ से आ जाती हैं...!!!

आपको पता है मैंने सोलह सोमवार व 
दो साल शुक्रवार के व्रत रखे तब कहीं जा कर 
आप मिले हो पति के रूप में
पत्नी जी के ये कहने मैं हँसते हुए बोला-
अगर यह इतना कुछ न किया होता तो?
इस पर वो शरमाते हुए बोलीं-
फिर आप से भी ज्यादा गयागुजरा आदमी मिलता और क्या...???


जो व्यक्ति हँस हँस के अपनी बैंड बजवाता है, 
उसे ही हसबैंड कहा जाता है...!!!

मैं सजाऊंगा लुट कर भी, तेरे बदन की हर डाली को...
इसका मतलब, पति ब्यूटी पार्लर का बिल दे कर आया है...!!!

आज पत्नी जी बर्तन माँजते माँजते बोलीं-
कामवाली की बहुत याद आ रही है तो मैं बोल उठा
मुझे भी...तभी जोर से एक बड़ी कड़छी 
मेरे सिर पर आ कर लगी, जरूरी तो नहीं है ना,
हमेशा बीवी की हाँ में हाँ मिलान, 
कभी कभी उल्टा भी पड़ जाता है...!!!

मूड को कभी फ्रीज मत करो, 
हमेशा अपने ही मूड में रहो...
न जाने कब कोई दोस्त बोल दे- पियेगा क्या...???

मेरे बाल सफेद होते जा रहे हैं, 
व्हाट शुड आई डू?- पत्नी जी के ये कहने पर 
मैं बोला- यू शुड डाई...!!!

आम आदमी वह है... 
जिसका मन तो करता है सेब खाने का...
भाव पूछता है केले का...
मगर खरीदता आलू है...!!!

अरेंज मैरिज में तलाक हो तो बात समझ आती है,
लव मैरिज में तलाक का कारण समझ नहीं आता 
जबकि दोनों ने पूरी दुनिया से लड़ कर शादी की थी...!!!

बस में बैठने वाला हर व्यक्ति आशावादी होता है...
अपनी बगल वाली सीट से तब तक बैग नहीं हटाता 
जब तक, कोई ढंग की सवारी...न आ जाये...!!!

70 साल की बुजुर्ग महिला ने अदालत में 
तलाक के लिये अर्ज़ी लगाई तो जज ने पूछा-
इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहते हैं आप?
तो महिला- ये मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं 
इस पर जज- वो कैसे? 
तो महिला- इनकी जब मर्ज़ी होती है,
मुझे खरी खोटी सुना देते हैं 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूँ 
तो अपने कान की मशीन निकाल लेते हैं...!!!

गाँव के दौरे पर मंत्री जी चकाचक सफाई को देख 
प्रसन्न हो बोले- यहाँ कोई जमादार आता है क्या? 
तो बुजुर्ग सज्जन ठण्डी साँस भर के बोले- आता है जी, 
पाँच साल में एक बार आता है...!!!

नेताओं से भरी एक बस जा रही थी,
अचानक बस सड़क से नीचे उतर कर खेत में 
एक पेड़ से जा टकराई, खेत मालिक दौड़ता हुआ आया,
सब कुछ देख कर उसने गड्ढा खोदना शुरू किया 
और फिर उसमें नेताओं को दफना दिया,
कुछ दिन बाद पुलिस को बस के एक्सीडेंट के बारे में पता चला
तो पुलिस ने किसान से पूछा- सारे नेता कहाँ गये?
आदमी ने बताया कि उसने सभी को दफना दिया है 
तो पुलिस ने पूछा- सब मर गये थे क्या?
इस परआदमी- नहीं, कुछ कह रहे थे कि वे नहीं मरे 
पर आप तो जानते ही हैं कि ये नेता कितना झूठ बोलते हैं?
अब उनकी बात का विश्वास नहीं किया जा सकता ना ...!!!

आप में वज़न हो या न हो...शब्दों में इतना वजन रखिये...
अगर किसी को फैंक कर  मारें...
तो बिलबिलाता रह जाये...!!!

पॉलिटिक्स क्या है? बेटे के ये पूछने पर पापा-
तेरी माँ घर चलाती है उसे सरकार मान लो,
मैं कमाता हूँ, मुझे कर्मचारी मान लो,
कामवाली काम करती है उसे मजदूर मान लो,
तुम देश की जनता, छोटे भाई को देश का भविष्य मान लो 
तो बेटा- अब पॉलिटिक्स मुझे समझ आ गई पापा... 
कल रात मैनें देखा, कर्मचारी मजदूर के साथ मजे ले रहा था, सरकार सो रही थी, जनता को किसी की फिक्र नहीं थी 
और देश का भविष्य रो रहा था...!!!

सब लड़कियाँ एक जैसी नहीं होतीं... 
एक से बढ़ कर एक होती हैं...!!!

लड़का शादी के लिये लड़की देखने गया,
उसने सोचा क्यों ने इंग्लिश में ही बात करूँ 
तो उसने लड़की से पूछा- इंग्लिश चलेगी ना! 
इस पर लड़की- जी, 
प्याज़ और नमकीन साथ हो तो देशी भी चलेगी...!!!

ननकू को एक लड़की से प्यार हुआ 
वो रोज़ देर रात उसे फोन करता था,
एक बार फोन लड़की की माँ ने उठा लिया 
तो वो डरते हुए बोला- आँटी जी, कँगना है क्या? 
तो ज़वाब- हाँ हैं ना, दोनों हाथों में हैं 
और थप्पड़ भी जोर से लगता है...!!!

ले बहु, ये खीर पड़ोसन को दे आ-
माँ जी के ये कहते ही बेटा बोला- मैं दे आता हूँ 
तो बहु बोली- पड़ोसन नहीं है घर पे तो माँ जी बोली-
सिर्फ पड़ोसन की मम्मी है घर पे 
तो ससुर जी बोले- मुझे दो, मैं दे आता हूँ...!!!

ऑन लाइन इश्क भी...
पड़ोसी के घर में पक रहे मटर पनीर की तरह होता है... 
मिलता कुछ भी नहीं, बस खुशबू छाई रहती है...!!!

मैनें पूरे 22 सालों में देखा है कि तुम 
मेरे हर वाक्य में कोई न कोई कमी जरूर निकालती हो-
पति के ये कहने पर पत्नी- 22 नहीं 23 साल हो गये...!!!

😅🤥😇🥰🤪😂☺️😆🤓


तारीफ आदमी के काम की होती और...
खुशामद काम के आदमी की...
बस यही दोनों में सबसे बड़ा फर्क...!!!


🤪😡😅😛😂🥵🤨😜😄🤓


गलत लोगों की जीत उसी वक्त तय हो जाती है...
जब सही लोग चुप हो जाते हैं...!!!

इतनी सुबह सुबह ऑफिस क्यों?पत्नी के पूछने पर 
पति- रोज़ टाइम से लेट पहुँच रहा था...
प्रमोशन दे के 12 लाख से ऊपर 
सैलरी कर देने की धमकी दे  रहा है हमारा बॉस...!!!

पहले रेल मन्त्री होते थे और अब...
रील मन्त्री...!!!

उधार लेने के बाद आदमी...
विक्रम लेंडर हो जाता है...
रहता तो पृथ्वी की कक्षा में ही है 
पर सम्पर्क टूट जाता है...!!!

किसी पर हँसने से अच्छा है...
किसी के साथ हँसे...!!!

सुख तुम्हें उतना ही मिलेगा... 
जितना पुण्य किया होगा...
शान्ति उतनी ही मिलेगी...
जितनी पत्नी की इच्छा होगी...!!!

वहाँ का आँकड़ा आज तक तीस पर अटका है और...
यहां का आँकड़ा अठारह..
सालों साल यही पर ही अटका रहना है...!!!

मनकू ने ननकू को कान में बालियाँ पहने देखा 
तो पूछा- अरे! तू ये बालियाँ कब से पहनने लग गया? 
तो ननकू- ये जब से मेरी बीवी को 
मेरी गाड़ी में पड़ी मिली हैं.. !!!

चमचों की प्रमोशन के ग्रेड बढ़ते ही जा रहे- 
पहले भक्त, अंधभक्त, फिर परम
अंधभक्त,महापरम अंधभक्त...
आखिरी दोनों कैटेगरी परम चरम पर हैं आजकल...!!!

सुन्दर डी पी देखते ही...
फिदा होने वाले ध्यान दें...
दूर से यूरिया खाद भी... 
चीनी जैसी ही लगती है...!!!

नये बदलते वक्त में महाकुम्भ में 
पहुँच कर या जाते हुए स्टेशन पर हुई मौत... 
मौत नहीं मोक्ष है और जिसके कारण यह मौत हुई 
वह भगदड़ नहीं, अव्यवस्था स्वरूप हुई छोटी सी घटना है...!!!

सीधी सादी सी मुलाकात थी, मुझे क्या पता था???
उम्र कैद की शुरुआत थी...!!!

शादी के 15 साल बाद आदमी 45 साल का 
और पत्नी 30 साल की लगती है क्योंकि 
साल में अनेकों बार पूजा में कहती है 
भगवान मेरी उम्र भी मेरे पति को लग जाये,
कृपा वहीं से आ रही है...!!!

वो बोली- हमारा अंदाज़ ही कुछ ऐसा है,
देखने वालों को cute और 
जलने वालों को attitude लगता है...!!!

मेरठ से गुजरते हुए एक विज्ञापन ने मुझे 
वहीं रोक लिया, 
लिखा था- गारन्टी से स्टॉक मार्किट छुड़वाएं, 
कितनी भी पुरानी लत क्यों न हो, मिले हर शनिवार, 
रविवार बाबा कलीराम (भूतपूर्व ट्रेडर)मार्किट में 
4 करोड़ गंवाने का अनुभव...!!!

डेट पर लड़का लड़की से- कैसे आई हो?
तो ज़वाब मिला- भूखे पेट...!!!

हम धर्मनिरपेक्ष तो न बन सके पर 
शर्मनिरपेक्ष जरूर बन गये है,
कि चाहे कितनी बड़ी, कैसी भी, दुर्घटना हो जाये, 
चाहे कितने ही मर जाये, 
जिम्मेदार लोग तो जिम्मेदारी ही नहीं लेते,
बहाने गढ़ लेते, इस्तीफा तो बहुत दूर की बात है...!!!

मैंने कल चार घँटे हरियाणा के किसानों के बीच बिताये 
पर सीखी एक बात, जो गज़ब की- ल्या रै बीड़ी प्या...!!!

पति पत्नी एक कुएं के पास गये, 
जहाँ सिक्का डालने से मन की मुराद पूरी हो जाती थी,
पहले पति ने सिक्का डाला, 
फिर पत्नी जैसे ही सिक्का डालने गई तो 
पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई,
पति की आँखों में आँसू आ गये, 
ऊपर देखते हुए बोला- हे भगवान..इतनी जल्दी सुन ली...!!!

एक पत्नी ने एम्बुलेंस बुलाने के लिये 
108 नम्बर पर फोन किया तो ऑपरेटर-
आपको क्या समस्या है? तो वो बोली-
मेरे पैर की उँगली कॉफी टेबल से टकरा गई है 
तो ऑपरेटर हँसते हुए बोला- 
और इस के लिये आप एम्बुलेंस बुलाना चाहती है 
तो पत्नी- नहीं, एम्बुलेंस तो मेरे पति के लिये है,
उन्हें हँसना नहीं चाहिये था...!!!

हेलो बेबी, तुम्हारी याद आ रही थी- लड़की के ये कहने पर लड़का अभी- सैलरी नहीं आई है मेरी 
तो लड़की बोला- अच्छा चलो...पापा आ गये...बॉय...!!!

जो बीवी से करें प्यार...
वो बर्तन माँजने से कैसे करें इन्कार...???

एल के जी बॉय- तू मुझ से शादी कलेगी?तो गर्ल- नी, 
तो बॉय- कल ले ना!
तो गर्ल- मैं तो नहीं कलूंगी 
तो बॉय- कल्ले, मैं तेरे को टॉफी दूँगा,
तो लड़की- इसलिये तो नी कलनी,
मेरी किसी और से कुलकुले में बात हो गई है...!!!

🤓😄🤪😡😜🤨🥵😂😛😅


आदमी की जेब मे फ़ोन नहीं रहता...
फ़ोन की जेब में आदमी रहता है...!!!

जिन्दगी महँगी नहीं होती साहब.. 
जीने के तरीके महँगे होते हैं...!!!

लोगों की आलोचनाओं से कभी न डरें...
खेल में दर्शक चिल्लाते हैं, खिलाड़ी नहीं...!!!

ज्यादा झुक के रहो तो दुनिया 
पीठ को पायदान बना लेती है...!!!

वहम की दवाई और बिना नखरे की लुगाई
आज तक लॉन्च ही नहीं हुई...!!!

कितनी गज़ब की बात?- माचिस ने तिल्ली से कहा
तू मुझ से जलती है...!!!

सर्दी जुकाम होने पर डॉक्टर ने फोन पर सलाह दी...
रोज़ भाप लेते रहना। अगले ने सुना- हाफ लेते रहना
यकीन मानिये वो पूरी तरह स्वस्थ हो गया...!!!

आज का रंग-गाइड के संग


💐😂😇😅😅🤣🤓🤪🥵

अच्छाई और सच्चाई, चाहे पूरी दुनिया में कहीं ढूँढ लो
अगर खुद में नहीं तो, कहीं नहीं मिलेगी...!!!

देर से आया वैलेंटाइन डे का मैसेज पर...
दुख की बात ये कि उसके ऊपर भी फारवर्डेड लिखा है...!!!

हर साल जब भी 15 फरवरी आती है सच में...
सर से बोझ  एकदम हल्का हो जाता है,
चलो साल भर के लिये प्यार के जंजाल से मुक्ति मिल गई...!!!

पार्क में बैठे लड़का लड़की से 
सैर करने आये बुजुर्ग ने पूछा- 
वेलेंटाइन डे तो तुम मनाते ही रहते हो,
पूर्णिमा और एकादशी के बारे में भी कुछ जानते हो क्या?
तो ज़वाब- ये दोनों किस कॉलेज में पढ़ती हैं 
बताइये तो अभी गूगल सर्च करके बताते हैं...!!!

रिटायर्ड लोगों की घड़ी में 1 से 12 की जगह सिर्फ...
वार...बाद में ये भी बेकार...!!!

लो जी निकल गया ये भी वेलेंटाइन...
अब तो एक अप्रैल को प्रपोज़ करेंगे...
मान गई तो कूल...नहीं तो बेबी अप्रैल फूल...!!!

प्रेम की परिभाषा- इम्प्रेशन से शुरू हो कर...
डिप्रेशन पर खत्म होने वाली...मानवीय प्रक्रिया...!!!

पति पत्नी में ज्यादा हिम्मत पत्नी में ही होती है...
वो पति का शर्ट, टीशर्ट, लुंगी, जीन्स, कुर्ता पहन लेगी पर...
पति की हिम्मत नहीं कि उसकी 
साड़ी, सलवार या कुर्ती पहन सके...!!!

हमारे ज़माने में भी क्या पढ़ाई थी...
घर वाले कूट कर स्कूल भेजते थे और...
मास्टर जी कूट कर घर भेजते थे...
इसी कूटा कूटी में बचपन बीत गया...!!!

असल में स्त्री के प्रेम का पता तब लगता है जब...
पुरूष के पास धन दौलत ना हो..!!!

सब यही सोचते हैं कि जीरो तो जीरो है 
पर राहुल को लगातार मिली ये छठी जीरो 
बाकी जीरो से अनमोल है
इसने किसी को बेमोल कर दिया...!!!

विफल प्रेम कथाएँ ही मशहूर होती हैं... 
सफल प्रेम की गाथायें तो गृहस्थ में विलीन हो जाती हैं...!!!

मैं गंजा होता जा रहा हूँ, ट्रांसप्लांट कराने का खर्चा 
ढाई लाख रुपये है, तुम बताओ क्या करूँ?
मिसेज़ से ये पूछने पर ज़वाब मिला- ढाई लाख का 
सोने का हार दिला दो, फिर तो मैं गंजे के साथ भी रह लूँगी...!!!

रँगाई पुताई के लिये अभी भी एशियन पेंट दो नंबर पर है...
पहले नंबर पर ब्यूटी पार्लर ही है...!!!

सोच रहा हूँ, गले में नींबू मिर्च बांध लूँ...
बहुत लोगों की नज़र में हूँ मै...!!!

भगवान के बाद शेयर मार्किट ही है...
जिसकी लाठी में आवाज़ नहीं है...!!!

घरवाली की किच-किच किसी को भी पसन्द नहीं...
फिर भी देखिये क्या अजब कमाल...
एक भी महाशय गूँगी से शादी करने को तैयार नहीं होता...!!!

साहेब ने ट्विटर पर लिखा- भृष्टाचारियों के लिये  
हमारी पार्टी में कोई जगह नहीं...
किसी ने उसके नीचे प्रश्न पूछ लिया-
हाऊस फुल हो गया क्या...???

तुम चाय पीने किस हद तक जा सकते हो?- 
दोस्त के ये पूछने पर मैनें कहा- 
एक बार तो लड़की देखने तक चला गया था...!!!

चाकू से जानू का नाम गोदने से अच्छा है...
एक पेड़ जानू के घर के आगे लगायें और...
पानी देने के बहाने उसे भी देख आयें...!!!

मतलब की दीवार इतनी ऊँची भी मत करो कि...
जब खुद को जरूरत पड़े तो कूदा भी न जाये...!!!

वो कोई है, जो आपको करोड़पति बना सकती है 
अगर आप अरबपति हैं तो...!!!

लड़कों के साथ कितनी अजीब विडम्बना
यदि लड़कियों की तरफ देख लें तो सुनने को मिलता
कुत्ते की तरह देख रहा है और...यदि न देखें तो 
भी सुनने को मिलता- कुत्ता देख भी नहीं रहा है...!!!

😎😄🥰😂😇🥹🤣🤥🤪😅

भरोसा करते वक्त होशियार रहिये क्योंकि...
फिटकरी और मिश्री, देखने मे एक जैसे लगती हैं...!!!

🤓😇😅😂😆🤣😆

ऐसे लोगों से, सदैव दूर रहें जो
परेशानियों की जड़ हो कर...
फिर खुद ही पीड़ित होने का नाटक करते...!!!

पिछले 5-6 दिन से जोड़ों के दर्द से परेशान हूँ...
जहाँ भी जोड़े दिख जाते हैं, दर्द स्टार्ट हो जाता है...!!!

खुद पर सबसे ज्यादा गर्व तब हुआ जब 
एग्जाम में कुछ नहीं आ रहा था और सर ने कहा
सीधे बैठो, पीछे वाला देख रहा है...!!!

हेलो, एलेक्सा-वेलेंटाइन डे पर पत्नी से छुप के गर्लफ्रैंड से कैसे मिलें?...
ज़वाब मिला- तुम्हारी पत्नी भी यही सवाल पूछ के बाहर सब्ज़ी लेने गई है...!!!

क्या खूब कहा पापा ने- रोज़ पर नही रोज़गार पर ध्यान दे बेटा... 
रोज़ लेने वाली भी रोज़गार देखती है...!!!

हमारे यहाँ जब कोई मरता है तो तेरहवीं होती है और...
जब कोई किसी पर मरता है तो फरवरी में चौदहवीं होती है 
जिसे वेलेंटाइन कहते हैं...!!!

दारू का और मेरा कई बार ब्रेकअप हो चुका है लेकिन...
दारू कमबख्त हर बार वापस मुझे मना लेती है...!!!

फेसबुक खोलते ही लिखा आता है...
व्हाट्स ऑन योर माइंड... अब कैसे समझाऊँ?
जो दिमाग में है,अगर वह सब लिख दिया तो 
जमानत करवायेगा कौन...???

एक कंजूस ने एक शेख को जरूरत पड़ने पर खून दिया 
तो उसने खुश हो कर उसे बी एम डब्ल्यू कार दे दी...
कुछ दिन बाद शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी 
तो कंजूस खुशी खुशी फिर दे आया...
इस बार शेख जी ने आधा किलो लड्डू का डिब्बा दिया 
तो वो भौचक्के हो कर बोले- ये क्या
तो शेख बोले- अब मेरी रगों में तुम्हारा खून दौड़ रहा है...!!!

दुनिया ऐसे लोगों से भरी पड़ी है जो 
अपनी मूर्खता पर भी जश्न मनाते हैं…
दोस्त की इस बात पर मैं- 
वह कैसे? समझा नहीं! 
तब वह बोला- सीधी सी बात है, 
लोग पहले तो शादी करते हैं और फिर वर्षगाँठ भी मनाते हैं...!!!

तारीख गवाह है...
जब घरवाली खुश होती है तो घरवाला भी खुश होता है... 
मगर जब घरवाला खुश होता है तो घरवाली को शक होता है...!!!

पता नहीं लोग क्यूँ कहते हैं कि मैंने अपने पति को बस में कर रखा है... 
अरे! मेरे पति तो मेरे भगवान हैं और मैं उनकी भक्त...
आप को पता ही है, भगवान तो भक्त के बस में होते हैं...
इसलिये ये मेरे बस में हैं...
हाँ सुनो, अगर बर्तन कर लिये हैं तो 
मेरे लिये चाय बना कर लेते आना...!!!

हर विवाहित जोड़े में एक मूर्ख होता,
तब ही तो विवाह सम्भव और वैवाहिक जीवन 
लम्बे समय तक टिकता भी...!!!

एक औरत अपने प्रेमी के साथ घूम रही थी,
इतने में उसका पति आ गया और उस प्रेमी को पीटने लगा 
तो वो औरत बोली- मार साले को,
अपनी बीवी को घुमाने नहीं ले जाता,
दूसरे की बीवी को घुमाने ले जाता है... 
इतने में प्रेमी को जोश आ गया और वो उसके पति को 
बुरी तरह से पीटने लगा तो औरत बोली-
मार साले को, न तो खुद घुमाने ले जाता है 
और न ही किसी और को घुमाने देता है...!!!

आपके बर्थ डे के लिये इतने अच्छे कपड़े लिये हैं कि बस पूछो ही मत..
पत्नी जी के, ये कहते ही मैं - वाह! जानू! लाओ..दिखाओ तो जरा...
तो वो बोली- हाँ, अभी पहन के आती हूँ...!!!

शादीशुदा मर्द अपना राशिफल नहीं पढ़ते...
वो तो चाय के लिये अदरक कूटने की आवाज़ से ही...
अन्दाज़ा लगा लेते हैं कि...उनका दिन कैसे गुजरेगा...???

इतना तो बगुला भी, मछली पकड़ने के लिये चोंच नही निकालता होगा...
जितना ये लड़कियाँ आजकल...सेल्फी लेने के समय होंठ निकालती हैं...!!!

अपने देश मे लड़का अपने पैरों पर जब खड़ा होता है...
तब तक तो उसकी प्रेमिका का लड़का दौड़ने लगता है...!!!

पहले की फिल्मों में औरतें इसलिये काम नहीं करती थीं क्योंकि
उस समय ज्यादातर खामोश फिल्में बनती थीं 
और औरतें कभी...खामोश...नहीं रह सकतीं...!!!

मुझे दूर की चीज़ें धुंधली नज़र आती है शीला,
क्यों न अब चश्मा बनवा ही लूँ- पति के ये कहने पर शीला-
फिजूल पैसा बर्बाद मत करो, पूरी कालोनी में 
कोई भी औरत देखने में मुझ से अच्छी नहीं है...!!!

एक अधेड़ महिला ने अपने पति का दूसरी महिला से परिचय कराया-
बहन जी, ये हैं मेरे अवकाश प्राप्त पति...!!!

एक पंसारी की दुकान पर एक ग्राहक खजूर खा कर 
गुठलियां वहीं फैंक रहा था 
तो उसने तंग आ कर कहा- यह क्या तरीका है?
तो ग्राहक ने झल्ला कर कहा- गुठलियों से इतनी चिढ़ है तो खजूर क्यों बेचते हो?
तो पंसारी बोला- यूँ तो हम दस्त लगने का चूर्ण भी बेचते हैं...!!!

😎😇😅😂🤪🥵🥵🤣🥰


आशा और विश्वास कभी गलत नहीं होते
बस ये हम पर निर्भर कि हमने आशा किससे की? 
विश्वास किस पर किया...???



😂🤓😍😄😜🤪🤪😅

उम्र बढ़ जाती पर ख्वाहिशें नहीं घटतीं,
ख्वाहिशों के आगे फिर उम्र की नहीं चलती...!!!

कल पूरा दिन ये सोचने में निकल गया कि...
दुनिया के सबसे पहले शिक्षक को किसने पढ़ाया होगा...???

परसों का सारा दिन इस बात की उधेड़बुन में निकल गया कि... जिसने पहली बार दही जमाया होगा वो...
जामन कहाँ से लाया होगा...???

गर्लफ्रैंड सबको चाहिये पर बीवी ऐसी चाहिये 
की जिसका कोई बॉयफ्रैंड न हो...
ऐसा कैसे चलेगा बाबू...???

कभी ये सोच कर पत्नी के पास न जायें 
कि वो खाली बैठी है, हो सकता है वो भरी बैठी हो...!!!

आजकल पेड़ पर लदे बेर मजबूरी में खुद गिरने लगे... 
क्योंकि उन्हें भी पता है कि पत्थर मारने वाला बचपन 
अब मोबाइल में व्यस्त हैं...!!!

पड़ोस की आँटी कह रही थी उनकी बेटी को 
कोचिंग क्लॉस में टॉप करने पर 
गुलाब का फूल और चॉकलेट मिली है 
और 14 फरवरी को टूर पर ले जा रहे हैं...!!!

अरे! कम्बख़्त, ये कैसी लाइट फिटिंग की है?
ट्यूबलाइट का बटन दबाओ तो पँखा चालू होता है
पहले ई वी एम मशीन बनाते  थे क्या...???

स्त्री सब कुछ सह लेती है और पुरुष उस स्त्री को सह लेता है... तो ज्यादा महान कौन हुआ? स्त्री या पुरुष...???

वक्त वक्त की बात...
जो 12 दिन पहले 15 करोड़ की ऑफर का दावा कर रहे थे
आज, पन्द्रह सौ भी कोई नहीं दे रहा...!!!

नेहा को महेश और दिनेश दोनो चाहते थे 
और विवाह करना चाहती थी...
अब नेहा दुविधा में थी, 
क्योंकि उसे वेलेंटाइन डे पर ही फैसला करना था 
तो एक महात्मा जी को सब बता कर पूछा-
आप बतायें कि कौन भाग्यशाली होगा जिससे मेरी शादी होगी और खुश रहेगा 
तो उन्होंने पूरी गणना के बाद बताया-
दिनेश अधिक भाग्यशाली हैं, तुम्हारा विवाह महेश से होगा...!!!

भूख, महँगाई, गरीबी...
इश्क मुझ से कर रहीं थीं...
एक होती तो निभाता, ये तो तीनों मुझ पर मर रही थीं...!!!

वेलेंटाइन डे पर मम्मी पापा के बाहर जाने के बाद लड़की 
अपने बॉयफ्रेंड को फोन करके बोली
जानू मेरे घर आ जाओ ना! तो लड़का- नहीं टाइम नहीं है।
तो गर्लफ्रैंड-अरे, मेरे मम्मी पापा घर में नहीं है 
तो लड़का- झूठ मत बोल, पिछली बार यही बोल कर शॉपिंग पे ले गई थी...!!!

एक बात पूछनी थी...उम्मीद पर पानी फिर जाये 
तो उसे कैसे सुखायें...!!!

वेलेंटाइन डे पर पति गुलाब का एक फूल ये सोच ले गया 
कि पत्नी का चेहरा गुलाब देखते ही गुलाब-सा खिल जायेगा 
तो पत्नी- कितने का लाये ज़नाब?
ज़वाब- 80 रुपये का, इतना सुनते ही तमतमा कर बोली-
इतना महंगा! इतने में तो गोभी के चार फूल आ जाते और  दो टाइम की सब्ज़ी बन जाती, 
साथ में गोभी के परांठे भी खा लेते... 
पति बेचारा कभी गुलाब को देखे तो कभी पत्नी का चेहरा...!!!

हम LOVE के चक्कर में DOVE से नहाने लगे,
फिर शादी हो गई, VIMBAR पर आ गिरे...!!!


रेस्टोरेंट में जाने पर जो लड़कियाँ इंग्लिश में आर्डर देती हैं वो भण्डारे में जोर जोर से चिल्लाती हैं- पूरी, पूरी, पूरीई,पूरीई ई..!!

एक कामयाब आदमी के पीछे एक औरत होती है,
जो उसे इतना तँग करती है कि वो दुखी हो कर 
अपने काम में इतना व्यस्त हो जाता है कि कामयाबी 
खुद उनके कदम चूमती है...!!!

आज सुबह बेटे की नर्सरी टीचर मिल गईं,
मैं बोला-पहचाना मैम! 
वो बोलीं- शायद आप मेरे किसी बच्चे के पापा हैं।
मैँ मुस्कराया और वो शरमा गई...!!!

लड़की खूब सज धज के ठुमक कर जा रही है 
तो समझो डी पी चेंज होने वाली है...!!!

बच्चे भगवान का रूप होते हैं... 
भगवान की तरह ही कब क्या कर बैठें... 
कुछ नहीं कह सकते...???

दादा जी पोते से- सोनू मेरे दाँत लाना तो
ज़वाब- अभी रोटी नहीं बनी है..
तब दादा जी बोले- अरे, छोड़ रोटी को अभी, 
पहले दाँत ले आ, पड़ोसन को जबरदस्त स्माईल देनी है...!!!

😜😂🤓😛😡😍🥰😬

दुनिया बहुत बदल गई है, यदि आप किसी से नाराज़ हो
तो लोग आपको छोड़ना पसन्द करेगें, मनाना नहीं...!!!

🤪😎🥰😂😛🥵😇🥹😅🤥

यदि उद्देश्य सही हो तो निश्चय ही 
ईश्वर भाग्य से अधिक देते हैं...!!!

आज प्रॉमिस डे पर एक वादा
खुद को खुश रखना है बस...
लोगों का क्या है लोग तो रूठते रहेंगे...!!!

तुम्हें याद करता हूँ तो हर दर्द से मिल जाती है 
निजात, लोग यूँ ही हल्ला मचाते कि दर्द 
निवारक दवाईयां तो बहुत महंगी हैं...!!!

वृद्धाश्रम से माँ बाप ने अपने घर 
बेटे-बहू को फोन लगाया
तो, मालूम पड़ा कि दोनों महाकुम्भ मेले में 
पुण्य कमाने गये हैं...!!!

अरे! क्या बतायें? हम मिडिल क्लास वालों का तो 
कभी कोई वेलेंटाइन डे होता ही नहीं...
हर तरह की जिम्मेदारियाँ हमारे पीछे 
बजरंग दल की तरह पड़ी रहती हैं...!!!

बहुत लोगों का कुम्भ स्नान तो 
8 फरवरी को बैठे बिठाये दिल्ली में ही हो गया...!!!

कुम्भ यात्रा के दौरान मैंने अपने एक परिचित को 
विनम्रता पूर्वक कहा-पैदल क्यों जा रहे हो,
आओ मेरी कार में बैठ जाओ,
मेरी रेंगती कार को दयाभाव से देख कर कहा
आप पता नहीं कब पहुंचोगे, 
तब तक तो मैं स्नान करके वापस आ जाऊँगा।
फिर, वह 8 घँटे बाद हमें वो 
अपने पाप धो कर आता मिला 
और हम उसी जाम में अटके हुए थे, 
पता नहीं कितने पाप करके...???

राशि से कुछ नहीं होता, कन्या राशि वाले 
बिना कन्या के घूम रहे और कुम्भ राशि वाले 
महाकुम्भ नहीं जा पा रहे तथा
सिंह राशि वालों को कुत्ते दौड़ा रहे...!!!

वो बोले-हम शादीशुदा लोग हैं,
हमें दरअसल वेलेंटाइन डे की जगह
सहानुभूति दिवस की जरूरत है...!!!

ये कैसा लोकतन्त्र- 
हर बार हम उँगली रंगवा कर रह जाते हैं
पर नये फकीर शहंशाह बन जाते हैं...!!!

लगातार फोन बिज़ी देख कर पत्नी ने मैसेज किया
बंटोगे तो कटोगे...!!!

बहुत तकलीफ होती है जब रात सपने में 
ब्याह हो जाये और सुबह पत्नी कहीं भी न मिले...!!

पत्नी अर्धांगिनी होती है, इसलिये उसे 
आधी जानकारी दें..
जीवन के आधे कष्ट कम हो जायेंगे...!!!

घर आया तो देखा चार पाँच मेहमान बैठे थे...
खुश हो कर उनके पैर छू लिये...
बाद में पता चला भैंस खरीदने आये हैं...!!!

इश्क में पड़ी महिला का नाराज़ हो कर डी पी हटा लेना...
बेचारे प्रेमी के लिये तो भारत बन्द जैसा हो जाता है...!!!

अरे! पाँच लाख रुपये की कैसे व्यवस्था करेगा तू
मेरे पूछने पर दोस्त- ऐसे में मैं खुद को ही बेच दूँगा 
तो मैं बोला, फिर बाकी 4,99,999 रुपये कहाँ से लायेगा...??

पहले तो भारत में हर जगह सँस्कार नज़र आता था
चिंटू के ये कहने पर मिंटू- वो कैसे? 
तो क्या सही जवाब मिला
औरतें तो घूँघट करती ही थीं, 
टी वी में भी शटर हुआ करता था...!!!

औरतें कान में कितने ही छेद करवा लें मगर...
सुनती किसी की भी नहीं हैं...!!!

जो कल शीशा था, सब देख देख जाते थे...
आज वही टूट गया तो बच-बच कर जाते हैं...
ये वक्त है साहब, दिन सब के आते हैं...!!!

श्यामलाल थाने पहुँचा और घबराये स्वर में 
दारोगा को बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो,
मैनें अपनी बीवी के सिर पर डण्डा मारा है
तो दारोगा ने एक दम ऊँचे स्वर में पूछा-
वह मर गई क्या? तो ज़वाब-
नहीं वह बच गई है, पर अब मेरी खैर नहीं...!!!

एक दुखियारे व्यक्ति ने अपने दोस्त से कहा-
मेरे लिये तो पूरा साल बरसात रहती है। 
घर में बीवी और दफ्तर में बॉस हमेशा बरसते रहते हैं...!!!

लड़कियां सिगरेट छुड़ाने को ले कर 
रिलेशनशिप स्टार्ट करती है और जाते जाते 
दारू की बोतल थमा जाती हैं...!!!

कुछ दोस्त ख़ज़ाने की तरह होते हैं...
मन तो करता है सालों को ज़मीन में गाड़ दूँ...!!!

चालाकी, चतुराई और कमीनेपन के मिश्रण को लोग,
आजकल होशियारी कहते हैं...!!!

🤓🤪😡😂😅😄😜🤪🥵🤣

शान्ति और सन्तोष ही पूर्णविराम है...
बाकी सभी सुख अल्पविराम है...!!!

😄🥵🤓😅😍😜😂🤪😡😄

घड़ी की फितरत भी देखो! कितनी अजीब
हमेशा टिक टिक पर...
न खुद टिकती और न दूसरों को टिकने देती...!!!

महाकुम्भ में जा कर पाप धोने की जरूरत नहीं...
आप अपने सारे पाप पत्नी को बता दीजिये...
वह आपको घर में ही धो देगी...!!!

दो ढाई सौ की चॉकलेट देखता तो सोचता कि 
कौन उल्लू इतनी महँगी चॉकलेट खाता होगा?...
मगर अब पता चल रहा है उल्लू खाता नहीं,
खरीद कर खिलाता है...!!!

पति-पत्नी की लड़ाई में महाभारत वाला नियम होना चाहिये
सूरज ढलने के बाद लड़ाई बन्द...!!!

पूजा किया करो, बलायें टल जाती हैं
पत्नी जी के ये कहने पर मैं बोला
तुम्हारे पापा ने बहुत की होंगी तभी तो 
उनकी टल गई पर, मेरे पल्ले पड़ गई...!!!

मुद्दतों बाद मिली वो आज
मैंने कहा-इतना बड़ा टेडी...
वो बोली- कमीने यह मेरा पति है...!!!

हाय री किस्मत!उधर चारों तरफ चॉकलेट बंट रहे और... 
इधर कोई हाजमोला के लिये भी नहीं पूछ रहा...!!!

बच्चो, घर पर भी पढ़ते हो या नहीं?
टीचर के ये पूछने पर ज़वाब-पढ़ते हैं ना,
आपके भरोसे रह कर फेल थोड़े ही होना है...!!!

किसी ने मुझ से पूछा-दर्द की कीमत क्या होती है?
तो मैं बोला- मुझे क्या पता?मुझे तो लोग मुफ्त में दे जाते हैं...!!

अगर साहेब ने वादे के अनुसार इन दस सालों में 
हर साल दो-दो करोड़ रोज़गार दे दिये होते 
तो कितनों को उनके लिये 
मंगलसूत्र पहनने वाली तो मिल जाती... 
ठनठनपाल को कौन पूछता है भाई...???

एक बूढ़ा लड़की से टकरा गया तो बूढ़ा बोला
SORRY तो लड़की- अँधे हो क्या, दिखाई नहीं देता...
इतना कह कर लड़की जैसे ही आगे बढ़ी 
एक हैंडसम लड़का उस लड़की से टकरा गया 
तो लड़का बोला- SORRY.. तो लड़की बोली- इट्स ओके...
इतने में बूढ़ा उस लड़की के नज़दीक जा कर बोला
मेरी SORRY की स्पेलिंग गलत थी क्या...???

अगर WIFE को हिंदी में गृहिणी कहते हैं तो...
HUSBAND को हिन्दी में क्या बोलेंगे???...
समझ गये ना...तो फिर शान्त रहने में ही इज़्जत है...
भद्द पिटवाने का क्या फायदा...???

राशि फल में लिखा इस हफ्ते प्यार ही प्यार मिलेगा...
यहाँ तो किसी ने हाय भी न बोला...!!!

कसाई बकरे को ले कर ले कर जा रहा था,
बकरा मैं मैं चिल्ला रहा था तभी रास्ते में एक बच्चे ने पूछा
आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है तो कसाई
मैं इसे काटने ले जा रहा हूँ इसलिये इस पर बच्चा
कटने ही तो जा रहा है,कौन सा स्कूल जा रहा है...???

गधे और हाथी के बीच 
आसमान के रँग को ले कर बहस हो गई!
हाथी ने कहा- 
आसमान का रँग नीला है और गधा बोला- लाल! 
इस लड़ाईनुमा बहस की खबर जँगल के राजा शेर के पास पहुँची 
तो न्याय करते हुए हाथी को दस कोड़े मारने की सज़ा दी।
इस पर हाथी बोला- मेरी बात तो ठीक है, फिर सज़ा क्यों? 
तो शेर बोला- वो इसलिये जब तुझे पता है कि ये गधा है 
तो फिर बहस क्यों की...???

लड़कियाँ प्रेम में यूँ ही नहीं फँसती साहब,
नेताओं की तरह झूठे वादे करने पड़ते हैं...!!!

स्वर्ग में गाँधी जी व भगवान मिले 
तो उन्होंने, धरती पर छोड़ आये तीनों बन्दरों का हाल पूछा?
तो भगवान बोले- वो तीनों मज़े में हैं...
जो अँधा था वो कानून बन गया है, 
जो बहरा था वो नेता बन गया है 
और जो गूंगा था, वो पति बन गया है..!!!

ऑपरेशन के बाद मरीज़ बोला- 
डॉक्टर साहब, क्या मैं अब रोग मुक्त हूँ?
सामने से ज़वाब मिला- अरे बेटा! 
डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गये,मैं तो चित्रगुप्त हूँ...!!!

बेचारा आदमी- 
जब सर के बाल न आयें तो दवाई ढूँढता है
जब आ जाते हैं तो नाई ढूँढता है, 
जब काले रहते हैं तो लुगाई ढूँढता है
जब सफेद हो जाते हैं तो डाई ढूँढता है...!!!

क्यों इतनी देर से दिमाग खा रही हो,
बस करो अब!- 
मैनें ये कहा तो पत्नी जी बड़े शान्त स्वर में बोली-
सुनो जी, मुझे भूसा खाने की आदत नहीं है...!!!

यक्ष ने युधिष्ठिर से पूछा- कलयुग कब चरम पर होगा 
तो ज़वाब मिला- जब ऊँट बिसलेरी पहचान लेगा...
पर चमचे गधा नहीं पहचान पायेंगे...!!!

😡😂🤓😍😜😅🥵😄😜😄

व्यर्थ का खर्चा जीवन की व्यवस्था और...
व्यर्थ की चर्चा मन की अवस्था खराब कर देती...!!!


😎😄🤪🥵🤣😇😅🤥😂


खुद ही चॉकलेट खरीद ली और खुद ही खा ली...
क्यों किसी के भरोसे रहना, आत्मनिर्भर चॉकलेट डे...!!!

दुनिया को छोड़ो पहले उसे खुश रखो...
जिसे तुम रोजाना आईने में देखते हो...!!!

क्या आप जानते हैं? प्रपोज़ डे मनाने की शुरुआत 
सूर्पनखा ने की थी और... 
लक्ष्मण जी ने उसकी ऐसी की तैसी कर दी थी...!!!

किसी को बेहद चाहने से मोहब्बत नहीं मिला करती... 
आज की मोहब्बत के लिये बैंक बैलेंस होना बहुत जरूरी है...!!!

आदमी अपने घर में दो ही कारणों से खुश होता है 
जब बीवी नई हो या बीवी नहीं हो...!!!

जब शौक के लिये सच में हमें वक्त ही ना मिले 
तो समझ लेना सच में जिन्दगी शुरू हो गई है...!!!

यार! ये शादी के जोड़े कौन बनाता है?
ननकू के ये पूछने पर 
मनकू- भगवान बनाता है।
तो ननकू- ओ तेरी की, मैं तो दर्ज़ी को दे आया...!!!

कई लोगों ने, आज़ादी का प्रतीक भारत का झंडा,
प्रोफाइल पिक के रूप में लगाया हुआ है... 
ऐसी सभी प्रोफाइल्स एक जैसी दिख रही है,
ऐसे में मैसज भेजते हुए सावधानी बरतें...
क्योंकि गर्लफ्रैंड वाला मैसेज बीवी को चला गया 
तो भारत के साथ साथ...
आपकी रूह भी जिस्म से आज़ाद हो जायेगी...!!!

एक बार शेर और बैल पीने बैठे,
दो पैग के बाद शेर उठ के जाने लगा  
तो बैल- अरे यार! इतनी जल्दी क्या है? कुछ देर और बैठो 
तो शेर- देख भाई बैल, तेरे घर तो गाय हैं 
लेकिन मेरे घर में शेरनी है, समझा कर...!!!

एक आदमी बीवी को लेकर घबराया हुआ 
पास के क्लीनिक पर आया और बोला
डॉक्टर साहब मेरी बीवी 8 जी बी का मेमोरी कार्ड निगल गई है।
तभी से गाने गा रही है।
तो डॉक्टर- घबराने की कोई बात नहीं
तो आदमी बोला- अरे नहीं डॉ, मैं तो ये सोच सोच के परेशान हूँ
कि वीडियो फोल्डर पर पहुँचेगी तो क्या होगा...???

किसी लड़की के फ्रेंड रिक्वेस्ट accept करने पर...
उसके एक दो पोस्ट को लाइक करना...
शगुन दे कर रिश्ता पक्के करने जैसा होता है...!!!

ठण्ड और इनसल्ट...
जितनी महसूस करोगे,
उतनी ज्यादा लगेगी...!!!

केवल मादा मच्छर ही खून चूस सकती है
नर मच्छर केवल आवाज़ करते हैं...
धन्य हो प्रभु! आपका सिस्टम हर जगह सेम है...!!!

तेरा रिजल्ट इतना बुरा क्यों है?
पिता के ये कहने पर बेटा-
अच्छे लोगों के साथ हमेशा बुरा ही होता है...!!!

रोज़ अपनी चैट और मैसेज डिलीट कर के सोयें... 
अचानक ही ऊपर वाले को प्यारे हो गये 
तो लोग ये ना कहें- ऐसे लगते तो नहीं थे...!!

एक वकील ने एक शिक्षक को एक कुआँ बेचा,
दो दिन बाद वकील साहब शिक्षक के घर आ धमके और बोले-
मास्टर जी, मैंने आपको कुआँ बेचा है, उसका पानी नहीं।
अगर आप पानी लेंगे तो पैसा अलग से देना होगा।
इस पर मास्टर जी धैर्य से बोले- अच्छा हुआ वकील साहब आप आ गये।
मैं खुद आपके पास आने ही वाला था यह कहने के लिये 
कि मेरे कुएँ से अपना पानी निकाल लीजिये।
नहीं तो कल से किराया लगेगा।
ये सुनते ही वकील साहब बोले- मास्टर जी, मैं तो मज़ाक कर रहा था...!!!

एक टकला बिना कॉलर की टी शर्ट में बीवी से पूछता है-कैसा लग रहा हूँ तो बीवी-अजी, छोड़ो भी तो।
टकला-अरे! बता ना
तो बीवी- अजी रहने दो, अब मैं क्या बताऊँ?
तो टकला- अरे, बता भी। तुझे मेरी कसम..
तो बीवी- ऐसे लग रहे हो जैसे- फटे हुए मौजे से अँगूठा बाहर निकल आया हो...!!!

लड़कियाँ चाहे कितना मेकअप कर लें
पर बच्चे, एक ही नज़र में जान जाते हैं...
दीदी बोलना है या आँटी...!!!

तुम्हारी गर्लफ्रैंड गुम हो गई, तुमने पुलिस को क्यों नहीं बताया?
पुलिस वाले के ये बात पूछने पर 
ननकू- क्योंकि जब मेरी बाइक गुम हुई थी तो पुलिस वालों ने 15-20 दिन चला कर लौटाई थी...!!!

जब कन्या अपने पिता के घर होती है तब तो
रानी बन के रहती हैं।
पहली बार ससुराल जाती है तब लक्ष्मी बन कर जाती है 
और ससुराल में काम करते करते बाई तक बन जाती हैं।
ये तो थी रानी- लक्ष्मी-बाई जी कहानी..।।
लेकिन जब वो, पति को अंग्रेज समझ कर बिना तलवार के ही इतना परेशान कर देती हैं
तो फिर बेचारा पतिदेव, अंग्रेज न हो कर भी, अंग्रेजी लेना शुरू कर देता है...!!!

ज्यादा समझदार और मूर्ख आदमी एक से होते हैं
दोनों ही किसी की नहीं सुनते... 
इनको सिर्फ देखने का, बोलने का नहीं...!!!

लड़की ब्यूटी पार्लर से मेकअप करा कर आई...
लड़की जैसे ही मेट्रो ट्रेन में चढ़ी तो बंगाली आदमी बोला-हॉट..
तो लड़की- थैंक्यू डियर.... 
तो बंगाली- अरे! काहे का थैंक्यू!
हम बोला आगे से हॉट, हमको उतरना है...!!!

🤥🥹🥵🤪😬😬😅🥰😆😂

जो खुद से मिला ली नज़रें तो, समझ लेना खुद्दार हो तुम...!!!


😜😎🤥😂😆😄🥰🥵😇

जीवन एक किताब है जिसका...
हर पन्ना एक अध्याय है...!!!

मौसम बदल गया है अब दिल्ली में...
मफलर की जरूरत नहीं है...!!!

टी वी पर चुनाव परिणाम देख  
रहे प्रत्याशी नेता से इन्तज़ार रत ढोलक वाले ने पूछा
बजाऊँ या बज गई...!!! 

देखो! क्या गुनगुना रहे हैं अन्ना
अब जा के आया मेरे बेचैन दिल को करार...!!!

वक्त वक्त की बात कब किसका डंका बजे?
और कब बजे घँटा? और कैसी लग जाये लंका?
कुछ नहीं पता...!!!

इस बार तो गज़ब हुआ रे!
ज़ीरो की भी हैट्रिक हो गई... 
और साथ में तीनों बार एक भी सीट का नुकसान नहीं...
इससे बड़ी सफलता और क्या होगी...???

ये बात तो माननी पड़ेगी कि कुछ भी हो,
कैसे भी हो, कभी भी हो, 
शराब का फर्क तो पड़ता ही है!

पत्नी जी ने रोमांटिक होते हुए पूछा-सुनो,
मुझे दोबारा प्रोपोज़ करोगे तो किस गाने पर
तो मैं बोला-इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मन का विश्वास कमज़ोर हो ना...!!!

सूख जाये ये रोज़ डे,भाड़ में जाये प्रोपोज़ डे,
कीड़े पड़ें चॉकलेट डे में, फट जाये टेडी डे, 
टूट जाये प्रॉमिस डे, क्या करूँ इस हग डे का,
किस बात का किस डे, जब कोई हमारी जिन्दगी में है ही नहीं
फिर आग लगे ऐसे वेलेंटाइन डे को...!!!

जब बुद्धि घास चरने जाती है तो प्यार हो जाता है और... 
जब घास खत्म हो जाती है तो ब्रेकअप...!!!

एक सूरज चमका किसी के साथ तो,
साढ़े चार साल में धराशायी हो गया...
ये चमका था अकेला और हो गया 
दस साल में भले ही  हो गया धराशाही पर...
ऐसी फ्री की परिपाटी छोड़ गया,
अब इनको भी लेनी पड़ेगी यही वाहवाही...!!!

चार बार प्रोपोज़ किया, नहीं मानी,
अंत में यूँ कहना पड़ा-  मेरा बेटा, तेरी बेटी को छेड़े तो 
बता तुझे अच्छा लगेगा क्या? ज़वाब में उसके नहीं कहने पर 
ये कहा कि चल फिर शादी कर ले, 
भाई बहन होंगे तो ये खतरा भी नहीं रहेगा...!!!

आजकल की जनरेशन में इतना प्रेम के प्रति जोश 
देखते हुए लगता है कि आने वाले समय में वेलेंटाइन डे 
का व्रत भी बहुत जल्दी शुरू हो जायेगा...!!!

सब वज़नों को उठा कर देख लिया,
सबसे ज्यादा वज़न दाल रोटी का है...!!!

जो पति पत्नी सुबह एक साथ बैठ कर चाय पीते हैं ना,
उसी को देख कर बाघबकरी चाय का नामकरण हुआ है, 
बाकी आप खुद ही समझदार हो, 
अन्दाज़ा लगा ही लिया होगा,बाघ कौन है,बकरी कौन...???

दीवारों पर दस्तक देते रहियेगा... 
दीवारों में दरवाज़े बन जायेंगे...!!!

कॉलेज के दिनों की बात है कि 
एक सुन्दर लड़की थी पड़ोस में,
उसे रोज़ एक गुलाब देता था, बाद में उसने कहा 
मिश्री भी साथ दिया करो।
मेरा मन तो उम्मीद से गदगद प्रफुल्लित हो गया,
ऐसा कई हफ़्तों तक चलता रहा 
फिर एक दिन उसको गुलाब का फूल मिश्री संग दिया 
तो उसने वापिस कर दिया और मुस्करा कर बोली
भैया, अब और नहीं चाहिये, गुलकन्द बन गया,
बस उस दिन से दिल ऐसा टूटा कि आज शादी को साढ़े अड़तीस साल हो गये।

एक शराबी दारू पी कर मर गया,
मरते मरते ये भी कह  गया, 
मैं दारू तो हमेशा ब्रांडिड ही पीता था,
साला लिवर ही लोकल निकला...!!!

भले ही उनकी इस बार भी जीरो आई हो पर
कईयों को जीरो कर...उनकी दुनिया बना गये...!!!

खाँसी की हो गई रे विदाई!...
अब खुजली की बारी आई...!!!

जब भी इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर पहले 
जीरो देखते फिर तुलता सामान...
अब वो भी कह रहे ज़ीरो चेक कर लो श्रीमान...!!!

वक्त वक्त की बात जिन्होंने दिल्ली वालों के लिये 
बहुत कुछ फ्री किया...
अब दिल्ली वालों ने उन्हें ही फ्री कर दिया...!!!

वेलेंटाइन दिनों में वन विभाग का मैसेज
पेड़ों से भी उतना ही प्यार करो...
जितना पेड़ों की आड़ में करते हो...!!!

यदि वेलेंटाइन डे तक तुम्हारी कोई गर्लफ्रैंड न बने 
तो समझ लेना कि...तुम्हारा जन्म सिर्फ 
जनगणना के लिये हुआ हैं...!!!

🤓🤪🤣😅😜🤥😂😆🥰


इन्सान अपनी कमाई के हिसाब से नहीं...
अपनी जरूरत के हिसाब से गरीब होता है...!!!

वो पड़ोसन भी किसी आतंकवादी से कम नहीं,
जो नई साड़ी खरीदते ही सीधे 
आपकी बीवी के पास आती है...!!!

खुदा सलामत रखे उन आँखों को...
जिनमें हम चुभते बहुत हैं...!!!

जहाँ प्रेम ही प्रेम 'गाइड' वहाँ अधिकार भी,
प्रेम दीवाने बन, प्रेम पर होते कुर्बान,
ये तो अविरल धारा है, प्रेम गंगा की,
जो प्रेम को बनाती है, प्रेम से भी महान...!!!

जब जब ये वेलेंटाइन वीक आता है ना,
इस उम्र में भी कॉलेज की लड़कियों का चेहरा,
नाम याद आ जाता भले ही अब 
वो दादी ही क्यों न बन गई हों।

मिलावट करना अगर जुर्म है तो 
हर वो बन्दा सज़ा का हकदार है 
जो बीवी की हाँ में हाँ मिलाता है...!!!

पति पत्नी में रोटी बनाने को ले कर तगड़ी बहस हो गई, 
तभी पति भयंकर गुस्से में आस्तीन ऊपर चढ़ाते हुए आया,
चुपचाप आटा गूँथने लगा।

मन का अर्जुन कहता है वेलेंटाइन डे मनाऊंगा...
तन का कृष्ण कहता है, तू बीवी वाला है...
मटर पनीर के चक्कर में दाल रोटी से भी जायेगा...!!!

ऐसी औकात तो सिर्फ एक कफ़न है जिसे...
खुद ओढ़ने की ताकत नहीं होती...!!!

आज रोज़ डे है, आज दो गुलाब मेरे पास भी हैं
पहला पिता के लिए-
जो खुद जले कड़ी धूप में पर मुझे छाँव दी।
दूसरा माँ के लिए- 
जिसने मेरे लिये कई बार अपनी उंगलियां जलाईं ताकि रोटियां न जल जायें...!!!

एक बात पूछनी थी यदि बीवी फूल गई हो तो
गुलाब का फूल देना ठीक है या गोभी का...!!!

अगर पास में धन न हो तो रिश्ते 
उंगली पर गिने जा सकते और...
अगर धन हो तो रिश्ते डायरी में लिखे जा सकते...!!!

भीड़ का हिस्सा नहीं
भीड़ की वजह बनो...!!!

इतने परेशान क्यों हो? मेरे ये पूछने पर वो बोले 
समझ नहीं आ रहा मैं जिसको भी प्रोपोज करता हूँ 
उसकी डी पी दिखनी ही बन्द हो जाती है...!!!

लोगों का मुँह बन्द करवाने से अच्छा है
अपने कान बन्द कर  लो, जिन्दगी बेहतर हो जायेगी...!!!

तबीयत खराब कर देती है हवा सरसरी
बच कर रहना बड़ी बदमाश होती है फरवरी...!!!

ये चोट कैसे लगी बेटा?
मेरे ये पूछने पर ज़वाब- बाइक से गिर गया था।
इस पर मैं बोला- कोई दवा दारू ली? 
तो वो बोला-गिरने से पहले ली थी अंकल...!!!

कल पुराना दोस्त मिल गया बाज़ार में,
मैंने कहा- कैसे हो? भाभी जी कहाँ है।
तो वो बोला- देखो! वो सामने कॉर्नर में चार्जिंग पर है
अपनी मम्मी से बात कर रही है...!!!

भारत ही सिर्फ इकलौता ऐसा देश है,
जहाँ फोन कटने या काट कर फिर से लगाने पर 
आवाज़ साफ सुनाई देती है...!!!

विवाह आखिर है क्या? 
एक ऐसा गठबंधन जिसमें दो लोग मिल कर
उन समस्याओं को जीवन भर सुलझाने का प्रयास करते हैं
जो पहले कभी थीं ही नहीं...!!!

वक्त तो मेरा भी बदलेगा बस,
घड़ी में सैल डालने की देर है...!!!

आज बरसों बाद मुझे मेरा चाँद दिखाई दिया
आज भी बस वैसे ही, बस साथ में 
दो उपग्रह और एक धूमकेतु था...!!!

तुम्हारे बिना तो मेरा ऑनलाइन आने का मन ही नहीं करता...
ऐसा मुझे आज तक किसी ने नहीं कहा...!!!

😎😜🤥😂😆😄🥰🥵😇

भूल होना प्रकृति है, मान लेना संस्कृति है, 
सुधार लेना प्रगति है...!!!

मैं दुनिया भुला दूँगा तेरी चाहत में- 
ये कहने वाले शादी के बाद गाते हैं-
हमसे क्या भूल हुई जो ये सजा हमको मिली...!!!

योग्य पत्नी पाने के लिये हर युग में प्रतिस्पर्धा 🤔
त्रेता में धनुष उठाने की,
द्वापर में मछली की आँख भेदने की
कलयुग में सरकारी नौकरी पाने की...!!!

पत्नी को खुश रखना है तो उसका जन्मदिन याद रखिये, 
उम्र हरगिज़ नहीं, अमूमन औरतों को 30 का होने में 
40-45 वर्ष लग ही जाते हैं...!!!

बकरे की हड्डी भेड़िये के मुँह में चुभ गई,
भेड़िये ने मन ही मन मुस्कराते हुए कहा
हिंसक कहीं का...!!!

हक की बात करने के लिये कलेजा चाहिये
तलवे चाटने के लिये जीभ ही काफी है...!!!

यार! दो हज़ार दे दे, शाम को लौटा दूँगा
दोस्त के ये कहने पर मैनें दे दिये...
शाम को वो मेरे घर थैले में लौटा ले कर आया 
और निकाल कर मुझे पकड़ाने लगा तो मैंने कहा-ये क्या...??? तो वो बोला- कहा तो था, 
शाम को लौटा दूँगा..!!!

भाषा शरीर का ऐसा अदृश्य अंग है
जिससे मनुष्य का सब कुछ दिखाई दे जाता होगा...!!!

पिछले हफ्ते की बात है 
एक बहुत भड़का हुआ चौधरी बोला
इलाज करवाना हो तो मन्दिर जाओगे या अस्पताल
अब उस को कौन समझाये कि बाल मुंडवाने हो तो 
सैलून जाओगे या तिरुपति मन्दिर...!!!

जिसने कभी कोई गलती नहीं की,
उसको आम बोलचाल की भाषा में पत्नी कहा जाता है...!!!


रिटायर आदमी की व्यथा ही अजब है
अगर वो पुराने गानों का शौकीन हो तो बीवी कहेगी
बुढ़ापे में गाने भाते हैं, कोई भजन सुनो या 
राम का नाम लो, पूजा पाठ करो 
और यदि पूजा करने बैठे तो बीवी कहेगी
ये घँटी बजाने से कुछ नहीं होने वाला,
अगर ऐसा होता तो बिल गेट्स या टाटा की जगह 
किसी पुजारी का नाम होता...!!!

बचपन में जब आशीर्वाद की जरूरत थी 
तब लोग पैसे देकर जाते थे...
अब पैसे की जरूरत है तो आशीर्वाद दे कर जाते हैं।
ये घोर कलयुग नहीं तो और क्या है...???

आज के समय में सयाना बन्दा वही है 
जो होटल में बिल देने के वक्त हाथ धोने चला जाये...
और वापिस आ कर बोले-अरे! मैं दे देता...!!!

आप मेरे जीवन के बारे में क्या सोचती हो?
बेटे के ये कहने पर माँ हँसते हुए-
मैं तुम्हारे जीवन के बारे में सोचती हूँ कि तुम मुझे 
कितना उल्लू बनाओगे...???

रावण में लाख बुराइयां थीं मगर उसने 
रिचार्ज महँगा करके बेटों की शादी नहीं करवाई थी...!!!

ननकू ने, घर का दरवाजा निकाला व कँधे पर रख कर बाज़ार चल दिया
रास्ते में एक ने पूछा- ये, दरवाज़ा बेचना है।
तो वो बोला- नहीं
ताला खुलवाना है, चाबी गुम हो गई है
ये सुन वो आदमी  बोला- अगर घर मे चोर घुस गया तो?
ननकू- अरे! महाबेवकूफ, वो अन्दर कैसे जायेगा,
दरवाज़ा तो मेरे पास है...!!!

अगर झूठ बोलना पाप है तो मुझे तो 
नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी...
क्योंकि मैनें तो हजारों फोटो के नीचे लिखा है
नाइस वन,  नाइस पिक,  लुकिंग ब्यूटीफुल,  लुकिंग हैंडसम...!!


एक पत्रकार शहर के सबसे बड़े सेंट्रल पार्क में पहुँचा 
तो देखा कि दर्जनों झुण्डों में लोग ताश खेल रहे थे।
तभी एक लड़का उधर आया तो उसने पूछा- 
इतने सारे लोग जुआ खेल रहे हैं, कई लोग परिवार सहित घूमने आते हैं, बच्चे,महिलायें भी,कितना बुरा असर पड़ता है, तुम सब पुलिस को शिकायत क्यों नहीं करते?
तो वो बोला- एक बार पुलिस आई थी, पर हार कर चली गई।
तो पत्रकार- तुम यहाँ किसलिये आये हो? 
वह बोला- मैं पिता जी को रोटी देने आया हूँ, वो सामने वाले झुण्ड में ताश खेल रहे हैं।
तो पत्रकार- बेटा ये जुआ तो बहुत बुरी चीज़ है, इसमें मकान,खेत, जेवर सब बिक जाते हैं, सँसार उजड़ जाता है।
तुम अपने पिता को रोकते क्यों नहीं?
तो वह लड़का बोला- पहले, मैं भी यही समझता था,
पर हमारे तो दो मकान भी इसी जुए से ही बने हैं...!!!

वो झूठी निकली,
मैंने उसे फोन करके पूछा- कहाँ हो?
वो बोली- नेहा के साथ 
लेकिन, नेहा तो मेरे साथ थी...!!!

आपके पति का वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है।
डॉक्टर के ये कहने पर पत्नी बोली
उनकी बात ही मत करो...
वो आदमी शुरू से ही नेगेटिव है...!!!

जिन्दगी की मिसाल हम लूडो से भी समझ सकते हैं।
उम्मीद हमेशा छह की होती है पर एक भी आये...
तो भी चलना पड़ता है...!!!

उम्मीद सँसार से नहीं
सँसार रचने वाले से रखनी चाहिये...!!!

😡😜😌😂🥵😛😅😄🤪🤓

इन्सान अमीर तब होता है 
जब उसका परिवार उसके साथ होता है...!!!

Haryanasahitya

Hasya Kavita

सबके पास समान आँखे तो हैं,
पर समान दृष्टिकोण नाहीं।
बस यही बात इंसान इंसान को अलग करती है।

घर वाली कुम्भ नहाने नहीं जाने दे रही...
बोलती है पहले पाप बताओ फिर जाओ...

होटल का अर्थ होटल में ही छिपा है।
हो तो आ जा, नहीं तो टल... कोई शक।

मोदी जी कुम्भ में डुबकी लगाने गये 
तो गंगा जी में उनसे रुपया गिर गया।
काफी देर तक ऊपर नहीं आया
फिर उन्हें ध्यान आया कि अरे! ये तो वही है 
जो 2014 से अब तक ऊपर ही नहीं आया,
गिरे ही जा रहा है...

फरवरी का वो वक्त आ गया,
जब वो तुम्हें गिफ्ट के चक्कर में 
हैंडसम बोल कर गुमराह करेगी, पर..
तुम समय समय पर आईना देखते रहना...!!!


जिनके बाबू सोना नहीं हैं 
वो किशमिश खाया करें 
क्योंकि, इसमें kiss और miss दोनों हैं...!!!

जो कहते हैं ना,
तुम्हारे अलावा मेरे दिल में,
किसी और के लिये कोई जगह नहीं...
हमेशा उसी के दिल में कुम्भ का मेला लगा रहता है...!!!


हर बात का ज़वाब देने बैठ जायेंगे तो...
कभी लाज़वाब नहीं बन पायेंगे...!!!

जिन्दगी यूँ दो लफ़्ज़ों में अर्ज़ है,
आधी अगर कर्ज़ है तो...
आधी फ़र्ज़ है...!!!

हमेशा लव मैरिज ही करनी चाहिये,
इसमें तो अपनी ही गर्ल फ्रेंड मिलती,
अरेंज्ड में तो पता नहीं किसकी.....??

सब्ज़ी कैसी लगी? 
पत्नी के पूछने पर, हर बार 
ज़वाब-बहुत बढ़िया, स्वादिष्ट...
बस यही तो है सुखी जीवन का पासवर्ड...!!!

अरे! ये दखो, कितना बढ़िया जूता
पति के कहने पर पत्नी- इतना महँगा जूता!
क्या करोगे ले कर? 
चलना तो फिर भी तुमको मेरे ही इशारों पर है...!!!

महिलाएँ कितनी भी आत्मनिर्भर हो जायें..
लेकिन फिर भी लुकिंग ब्यूटीफुल सुनने के लिये वो...
पुरुषों पर ही आत्मनिर्भर रहेंगीं...!!!

कहते हैं शराब जितनी पुरानी होती है,
उतनी ही अच्छी होती है...
पर हमारे देश वाले पुरानी होने ही कहाँ देते हैं...!!!

माता पिता धनुष के समान होते हैं और..
बच्चे तीर हैं, धनुष जितना खिंचता है...
तीर उतना दूर पड़ता है...!!

रूप तेरा ऐसा कि दर्पण में न समाये...!
पति के ये प्यार से गुनगुनाने पर 
पत्नी- मैं सब समझती हूँ कि तुम मुझे 
इनडाइरेक्टली, मोटी बोल रहे हो...!!!

फेस पर स्माइल...
और जिन्दगी में स्टाइल...
कभी कम नहीं होना चाहिए...
गमों का क्या है...
वो तो आते जाते ही रहते हैं...!!!

1980 के ज़माने में लड़कियाँ डरती थीं,
सास कैसी मिलेगी ???...
और आज होने वाली सास डरतीं हैं 
कि हाय रामा! बहु कैसी निकलेगी...???


श्मशान के बाहर,
क्या ही सुन्दर व लाज़वाब लिखा था,
मौत से बचने का सबसे शानदार तरीका
दूसरों के दिलों में जिन्दा रहना सीख लो...!!!

जब किस्मत खराब हो तो...
सूरज नाम के बन्दे की जिन्दगी में भी... 
ज्योति नाम की बन्दी, भी अँधेरा कर जाती है...!!!

तू क्या जाने बेदर्द...
उस चुभन भरी तकलीफ को,
जब तू HI लिख कर...
ऑफलाइन हो जाती हो...!!!

दूसरों की गलतियों से सीखो...  
क्योंकि तुम कभी इतना लम्बा नहीं जी सकते... 
कि सारी गलतियां खुद करो...!!!

यह, तुम रोज़ ऊपर हवा में 
पत्थर क्यों मारते रहते हो? 
पत्नी के ये पूछने पर,
पति- कहते हैं जोड़ियाँ ऊपर वाला बना कर भेजता है...!!!

घर में 10 ट्यूब लाइट और 6 बल्ब हैं 
फिर भी बीवी बोलती है...
तुमने मुझे अंधेरे में रखा... 
और कितना उजाला करूँ...???

😆🤗😂😂😂🤗😆

सुख का लालच ही नये दुख को जन्म देता है।

वरिष्ठ कवि:
राजकुमार अरोड़ा
बहादुरगढ़, हरियाणा


हरियाणा साहित्य उम्मीद करता है कि हम आप की आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता करने में कामयाब रहें। 
आप से अनुरोध है कि आगे बढ़कर अन्य लोकप्रिय कविताओं का आनंद ले।

नॉट: हरियाणा साहित्य पर प्रकाशित कविताएँ, कलमकारों की अपनी निजी संपति है।

#हास्यकविताइनहिंदी #hasyakavitainhindi #हस्यव्यंग्य #hasyavyanginhindi

***

सार्वजनिक अनुरोध:
प्रकाशित कविताओं का किसी भी व्यक्ति विशेष से कोई लेना देना नहीं हैं। हमारा उद्देश्य किसी जाती, धर्म, समुदाय, लिंग व व्यक्ति विशेष को आहत करने का, बिल्कुल भी नहीं हैं।